Thursday, 19 March 2020

मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट की तारीख तय, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश | #DUKENEWS

MP Crisis: सुप्रीम कोर्ट का आदेश कल शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करें, कांग्रेस और बीजेपी | DUKE NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के लिए 20 तारीख का दिन काफी अहम होने वाला है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार को 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा। सुप्रीम कोर्ट में आदेश जारी कर कल शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट के करवाये जाने को कहा है अब देख दिलचस्प होगा आखिर सत्ता साथ किसका देगी।



Monday, 2 March 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स के लिए किसी धमाके से कम नही है. #DUKEBUNTY #DUKENEWS @thedukenews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा "सोच रहा हूं सोशल मीडिया छोड़ दूं"

#DUKEBUNTY #DUKENEWS @thedukenews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट सोशल मीडिया के लिए किसी धमाके से कम नहीं था.
सोमवार को रात आठ बजकर 56 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, उन्होंन लिखा "सोच रहा हूं कि फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स इस रविवार को छोड़ दूं."
ये बात तब सामने आई जब नरेंद्र मोदी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से ही सोशल मीडिया पर चौतरफा से घिरे हुए हैं। बता दें प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं और ऐंसे में ये ट्वीट लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
 दरअसल इस समय ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल @narendramodi को 5 करोड़ 33 लाख से भी ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं. वहीं फ़ेसबुक एकाउंट को चार करोड़ 47 लाख से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं जबकि उनके इंस्टाग्राम एकाउंट को तीन करोड़ 52 लाख लोग फॉलो करते हैं. पीएम मोदी की लोकप्रियता यूट्यूब पर भी कम नही है, चार करोड़ 51 लाख लोगों ने मोदी के यूट्यूब एकाउंट को सब्सक्राइव कर रखा है.
हालांकि उन्होंने अपने इस इरादे की कोई ख़ास वजह नहीं बताई है और न ही ये कहा है कि वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट करेंगे या डिएक्टिवेट (निष्क्रिय) या उनसे यूं ही दूरी बना लेंगे.
https://twitter.com/narendramodi/status/1234500451850018818?s=19
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं....
उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को कमेंट के साथ री-ट्वीट करते हुए लिखा है.
"नफ़रत छोड़िए, ना की सोशल मीडिया"
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1234511012570624000?s=09
समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
सामाजिक संवाद के रास्ते बंद करने की सोचना अच्छी नहीं है बात... छोड़ने के लिए और भी बहुत कुछ सार्थक है साहब... जैसे सत्ता का मोह-लगाव, विद्वेष की राजनीति का ख़्याल, मन-मर्ज़ी की बात, चुनिंदा मीडिया से करवाना मनचाहे सवाल और विश्व विहार... कृपया इन विचारणीय बिंदुओं पर भी करें विचार! @thedukenews
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1234523339575693321?s=19 @yadavakhilesh
बरिष्ठ पत्रकार व How Modi Won India किताब के लेखक राजदीप सरदेसाई ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा "पीएम ने ट्वीट किया है: शायद सोशल मीडिया छोड़ दूं. ट्विटर भी. मेरी सलाह: नरेंद्र मोदी जी मत छोड़िए, हमें आपको सुनना अच्छा लगता है. लेकिन कृपया उन लोगों को फ़ॉलो करना छोड़ दीजिए जो इस माध्यम का इस्तेमाल नफ़रत और फ़ेक न्यूज़ फैलाने के लिए करते हैं." @thedukenews
https://twitter.com/sardesairajdeep/status/1234513123387809792?s=19 @sardesairajdeep



Thursday, 20 February 2020

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कि मौजूदगी में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे। #BUNTYYADAV #DUKENEWS

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सामने मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
नई दिल्ली-  बेंगलुरु में फ चल रहे आंदोलन में हंगामा शुरू हो गया इस दौरान ओवैसी मंच पर मौजूद थे इस बीच अमुल्य नाम की एक महिला ने माइक हाथ में लेकर जोर-जोर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे तभी मंच पर मौजूद ओवैसी ने उस महिला से नारे ना लगाने की अपील की इसके बाद भी वह महिला बंद होने का नाम नहीं ले रही थी तभी मंच पर मौजूद कुछ लोगों ने झुमर चपटी की और उस लड़की को और उस महिला को मंच से नीचे उतार दिया गया बहरहाल असदुद्दीन ओवैसी ने इस पूरे मामले पर मीडिया को सफाई देते हुए कहा कि हमारा पाकिस्तान से मतलब कोई मतलब नहीं है वहीं उन्होंने कहा पूरी लड़ाई भारत को बचाने के लिए है जो लोग पाकिस्तान के नाम नारे लगा रहे हैं हम उनको उनकी निंदा करते हैं इन मैडम से हमारा कोई ताल्लुक नहीं है हमारे लिए हिंदू हिंदुस्तान जिंदाबाद है जिंदाबाद रहेगा अगर वह मोहतरमा नहीं होती तो पता नहीं मैं क्या करता
https://twitter.com/ANI/status/1230515024227110912?s=09

Wednesday, 19 February 2020

भोपाल जंक्शन हादसा / घायलों में एक ही परिवार के 5 लोग, चश्मदीद बोला- "मेरे सामने ही मेरी शॉप मलबे में दब गई, ईश्वर का शुक्र है- जान बच गई" #bunty624106373.wordpress.com #DUKEBUNTY #DUKENEWS #BUNTYYADAV

भोपाल- भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार 13 फरवरी को सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। प्लेटफार्म 2 और 3 पर रैंप का एक हिस्सा सुबह ढह गया था। जिसमें 8 लोग जख्मी हो गए थे।तिरुपति से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बुधवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भोपाल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर रुकी थी। भोपाल के आरिफ नगर, जेल रोड और अहीर मोहल्ला में रहने वाले लोग भी इस ट्रेन से उतरे थे। यह लोग आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं जो हैदराबाद से एक शादी समारोह करने के बाद भोपाल लौट रहे थे। इनमें से 5 लोग भोपाल स्टेशन पर रैंप गिरने से हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे के चश्मदीद वेंडर अंशुमान सिंह भदौरिया ने बताया कि जब तक हम कुछ समझ पाते रैंप के आगे का हिस्सा टूट कर नीचे जा गिरा था। मेरी शॉप भी उसी रैंप के नीचे बनी हुई थी। अचानक सीमेंट के मलबे जैसा समान ऊपर से आ गिरा और इसके बाद धड़ा-धड़ की आवाज़ आते हुए कुछ बच्चे, महिलाएं भी उस मलवे के साथ नीचे आ गिरी थीं। हम उन्हें निकालने के लिए दौड़ पड़े जैसे-तैसें उन्हें निकाला इस बीच अमान उर्र रहमान नाम का एके शख़्स वहीं बेहोश हो गया था उसे एम्बुलेंस से हमीदिया के लिए रैफर कर दिया था। जिसके बाद से अब "मैं" मेरी शॉप को वहां से 10 मीटर दूर ले आया हूँ। मुझे ऐसा मालूम नही था 'मैं' हर दिन की, तरह अपने काम में लगा था, पर ऐसा पता थोड़ी था इतना बड़ा हादसा होने वाला है और न इस प्रकार कि कोई सूचना रेलवे की और से दी गई थी, ये रैंप खस्ताहाल है गिर सकता है। खेर छोड़िये "जान बची लाखों पाई"। वहीं वेंडर अजय सिंह राठौर बाहर था, उसे चोट लगी थी। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के लिए नृत्य गोपाल दास महाराज को अध्यक्ष नियुक्त किया।

नमस्कार "मैं" ड्यूक, स्वागत है आपका "ड्यूक न्यूज़" में जैसा कि हम जानते हैं सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की बात की गई थी तमाम अटकलों के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण के लिए ट्रस्ट बन गया है। दरअसल भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लिखा "आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में राम मंदिर के लिए सदैव संघर्षरत महंत नृत्य गोपाल दास जी को अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्री चंपत राय जी को महामंत्री तथा पूज्य गोविंद देव गिरी जी महाराज को कोषाध्यक्ष बनाने जाने पर मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। 

Thursday, 7 March 2019

कश्मीरियो , लाओ आधार कार्ड /आई कार्ड दिखाओ - भगवाधारी

बन्टी यादव (MADJ MCU BHOPAL)
आज उत्तर प्रदेश के डालीगंज क्रॉसिंग पतोरगंज से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें दो भगवाधारी कश्मीरी युवक को बुरी तरह लताड़ते नज़र आ रहे हैं जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि लाओ आपका आधार कार्ड/आई कार्ड दिखाओ और ना दिखाने पर उनको थप्पड़ और डंडे की धौंस दिखा रहे हैं, वहीं पास में खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और इसको वायरल कर दिया। साथ ही एक व्यक्ति उनको इस वीडियो में बचाते भी दिख रहा हैं बता दें कि जिस कश्मीरी को वो दो भगवाधारी डांट रहे हैं उसी कश्मीरी का एक संगाती अपनी जान बचाकर भाग निकलता है और जाकर पुलिस को सूचित करता है तब जाकर पुलिस हरकत में आती है। पुलिस के आने के पूर्व ही वो लोग वहां से गायब हो जाते हैं। इसके बाद फिर पुलिस छानबीन में लग जाती है। पुलिस की तीन टीम बनती हैं जो छानबीन में लग जाती हैं उनमें से एक व्यक्ति को पुलिस धरपकड कर लाती है बाद में वह जिस व्यक्ति को पुलिस पकड़ कर लाई है उससे पूछने की कोशिश करती हैं। जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा उसका नाम "बजरंग सौनकर/गुलाब चंद सौनकर" उम्र 35 साल के रूप में हुई है वह डालीगंज क्रॉसिंग पतोरगंज लखनऊ का रहने वाला है । इसके ऊपर कई धाराएं लगाई गईं हैं - इन धाराओं के तहत 147,323,504, मुक़दमा दर्ज हुआ है। पीड़ित के मेडिकल बयान के आधार पर और इसका जो वीडियो है उसके आधार पर इस मामले में और अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है जो 153 AIPC,307IPC,7CLA Act के तहत बढोतरी की गई हैं। इसके आधार पर उन्हे गिरफ़्तार किया गया है उसके जो साथी थे (अमर कुमार, अनिरुद्ध कुमार, हिमांशु गर्ग( इनकी धरपकड फ़िलाल जारी है। यह जिस ट्रस्ट से जुड़े थे पुलिस के अनुसार उसकी पहचान (विश्व हिंदू दल ट्रस्ट) के रूप में हुई हैं जिसका मुख्य ओर्नर - अम्बुज निगम बताया जा रहा है । इस आरोपी ने ट्रस्ट का  रजिस्ट्रेशन 334/18 के रूप में पुलिस को बताया है।

पत्र-लेखन -buntyyadavduke

पत्र-लेखन विचारों, भावों, संदेशों एवं सूचनाओं के संप्रेषण के लिए पत्र सहज, सरल तथा पारंपरिक माध्यम है। पत्र अनेक प्रकार के हो सकते हैं, पर प्राय: परीक्षाओं में शिकायती-पत्र, आवेदन-पत्र तथा संपादक के नाम पत्र पूछे जाते हैं। इन पत्रों को लिखते समय निम्न बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए: ·     पत्र के स्वरूप (फ़ॉर्मेट) का ध्यान रखें । ·     पत्र-  प्रेषक, दिनांक, प्रेषती, विषय, संबोधन, विषय-सामग्री, समापन, स्व-निर्देश व हस्ताक्षर के क्रम में लिखा जाना चाहिए। ·     भाषा शुद्ध, सरल, स्पष्ट, विषयानुरूप तथा प्रभावकारी होनी चाहिए। अभ्यासार्थ प्रश्न:- १.किसी दैनिक समाचार-पत्र के सम्पादक के नाम पत्र लिखिए जिसमें वृक्षों की कटाई रोकने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया हो। २. हिंसा-प्रधान फ़िल्मों को देख कर बालवर्ग पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव का वर्णन करते हुए किसी दैनिक पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखिए। ३. अनियमित डाक वितरण की शिकायत करते हुए पोस्टमास्टर को पत्र लिखिए। ४. लिपिक पद हेतु विद्यिलय के प्राचार्य को आवेदन-पत्र लिखिए। ५. अपने क्षेत्र में बिजली संकट से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए अधिशासी अभियन्ता विद्युत बोर्ड को पत्र लिखिए। @buntyyadav duke