Thursday, 7 March 2019
निबंध-लेखन
निबंध-लेखन
निबंध-लेखन एक कला है,। इससे लेखक के ज्ञान की परख होती है। इसे लेखक के ज्ञान की कसौटी कह सकते हैं। निबंध एक प्रकार की बंधनहीन स्वच्छंद रचना होती है, किंतु उसकी भाषा, विचार एवम अभिव्यक्ति में कसावट की अपेक्षा रखी जाती है। इसके लिए शब्दों तथा समय की कोई सीमा नहीं होती किंतु परीक्षा में समय एवं शब्द-सीमा दोनों का ही ध्यान रखना आवश्यक होता है। सामान्यत: ५ अंक का निबंध लगभग २५० शब्दों में तथा १० अंक का निबंध लगभग ३५० शब्दों में लिखा जाना चाहिए। दिए गए विषयों में से अपनी रुचि तथा विशेषज्ञता के आधार पर विषय का चुनाव करें।
निबंध लिखते समय ध्यान देने योग्य सामान्य बातें-
· निबंध प्रस्तावना, विषय-विस्तार एवम उपसंहार के क्रम में लिखें।
· विषय का क्रमबद्ध ब्यौर प्रस्तुत करें।
· निबंध दिए गए विषय के अनुरूप होना चहिए।
· निबंध का प्रारंभ किसी काव्यांश, सूक्ति अथवा उद्धरण से करने पर निबंध की रोचकता बढ़ जाती है।
· शुद्ध तथा रोचक विषयानुरूप भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए।
· लेख साफ़-सुथरा, सुपाठ्य तथा सुन्दर हो।
अभ्यास हेतु निबंध-
१. महानगरीय जीवन: अभिशाप या वरदान
२. आधुनिक शिक्षा पद्धति: गुण व दोष
३. विज्ञान-कला
४. बदलते जीवन मूल्य
५. नई शदी नया समाज
६. कामकाजी महिलाओं की समस्याएँ
७.राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी का योगदान
८. इंटरनेट की दुनियाँ
९. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं
१०. लोक्ततंत्र में मीडिया की भूमिका
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment